2 फरवरी को बी.ए.पी.एस. संस्था के आध्यात्मिक प्रमुख परम पूज्य महंत स्वामी महाराज का जन्मोत्सव

वडोदरा : 2 फरवरी, 2026 (सोमवार) को सायं 5.00 से 8.00 बजे के दौरान बी.ए.पी.एस. के वर्तमान अध्यक्ष परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की 92वीं जन्मजयंती महोत्सव वडोदरा में ए.पी.एम.सी. मार्केट के पास, नेशनल हाईवे-48 पर अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख स्वामी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी के रूप में महंत स्वामी महाराज बी.ए.पी.एस. संस्था की वैश्विक सेवा गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में विश्वभर के 1800 से अधिक मंदिरों में सनातन वैदिक धर्म के संस्कारों का संरक्षण एवं संवर्धन हो रहा है।
विश्व के पश्चिमी गोलार्ध के सबसे बड़े हिंदू मंदिर रॉबिन्सविल, न्यू जर्सी स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम से लेकर मिडल ईस्ट के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर अबू धाबी स्थित बी.ए.पी.एस. हिंदू मंदिर तक, अनेक भव्य मंदिरों के निर्माण द्वारा उन्होंने सनातन परंपरा का अद्भुत जयघोष किया है।

इस महोत्सव में इंग्लैंड से पधारे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों द्वारा स्वामीजी को सम्मानित किया जाएगा।

15,000 से अधिक बच्चों द्वारा संस्कृत श्लोकों के मुखपाठ हेतु
महंत स्वामी महाराज की प्रेरणा से बी.ए.पी.एस. संस्था के 15,000 से अधिक बच्चों ने सत्संगदीक्षा ग्रंथ का संस्कृत में संपूर्ण मुखपाठ किया है। महंत स्वामी महाराज द्वारा रचित 315 श्लोकों वाला यह ग्रंथ श्रेष्ठ जीवन की प्रेरणा प्रदान करता है।

सम्पूर्ण विश्व में सर्वाधिक हिंदू मंदिरों के निर्माण हेतु
प्रमुख स्वामी महाराज ने वर्ष 2016 तक अपने जीवनकाल में 1200 हिंदू मंदिरों का निर्माण किया था। इस उपलब्धि के लिए यह सम्मान प्रमुख स्वामी महाराज की ओर से महंत स्वामी महाराज ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रमुख स्वामी महाराज एवं बी.ए.पी.एस. संस्था को सांस्कृतिक उपलब्धियों हेतु 5 रिकॉर्ड्स प्रदान किए जा चुके हैं।

महंत स्वामी महाराज की 92वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में बी.ए.पी.एस. संस्था द्वारा अनेक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें—
लाभ पंचमी के दिन 140 औद्योगिक इकाइयों में संस्था के बाल विद्वानों द्वारा महापूजा,
सुरसागर तालाब पर 1292 बाल-बालिकाओं द्वारा 292 कुंडों पर विश्वशांति यज्ञ,
महंत स्वामी महाराज के जन्मस्थल जबलपुर से वडोदरा तक 92 युवाओं द्वारा मशाल यात्रा,
महान रक्तदान शिविर,
तथा बी.ए.पी.एस. महिला गतिविधि अंतर्गत 7200 से अधिक विशेष प्रेरणा सभाओं का आयोजन शामिल है।

वडोदरा शहर में हरिभक्तों द्वारा एक लाख से अधिक घरों में प्रत्यक्ष संपर्क कर श्रद्धालुओं को महोत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया।

महोत्सव स्थल पर अनुमानित दो लाख हरिभक्तों के साथ-साथ देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आस्था भजन चैनल, live.baps.org तथा अन्य प्रसारण माध्यमों के द्वारा इस कार्यक्रम का लाभ ले सकेंगे।

महोत्सव स्थल पर पधारने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वाहनों के प्रवेश का नक्शा भी संलग्न किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *